Monday, January 13, 2020

सोनिया की अगुवाई में विपक्ष की बैठक शुरू; ममता-मायावती शामिल नहीं, आप-शिवसेना बोलीं- हमें जानकारी नहीं

खेल डेस्क. भारत-श्रीलंका के बीच तीन टी-20 की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच में शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के ओपनर लोकेश राहुल और शिखर धवन क्रीज पर हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में ही अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इससे पहले टीम इंडिया ने तीन बदलाव करते हुए युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और मनीष पांडेय को टीम में शामिल किया। कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और शिवम दुबे को आराम दिया गया। सैमसन साढ़े चार साल बाद टीम में वापस आए। उन्होंने पिछला मैच में जुलाई 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच गुवाहाटी में बारिश के कारण रद्द हुआ था। वहीं, इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। पुणे में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2016 में श्रीलंका ने भारत को यहां 5 विकेट से हराया था। वहीं, टीम इंडिया ने 2012 में इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी थी।

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), दनुष्का गुणतिलका, अनुष्का फर्नांडो, कुशल परेरा (विकेटकीपर), ओशादा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका, लक्षण सनदक, वनिंदु हसरंगा, लहिरू कुमारा।

श्रीलंका के खिलाफ भारत को छठी सीरीज जीतने का मौका

भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर श्रीलंका के खिलाड़ी छठी सीरीज अपने नाम करने का मौका है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच छह सीरीज में टीम इंडिया को पांच में जीत मिली। एक सीरीज 2009 में 1-1 की बराबरी पर छूटी थी। भारत 2017 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सीरीज 3-0 से जीता था।

बुमराह इस मैच में अश्विन-चहल को पीछे छोड़ सकते हैं
इस मुकाबले के दौरान जसप्रीत बुमराह टी-20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन सकते हैं। उन्होंने 44 मैच में अब तक 52 विकेट लिए हैं। देश के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 52 विकेट लेने के मामले में वे फिलहाल युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। चहल ने 52 विकेट लेने के लिए 36 और अश्विन ने 46 मैच खेले। बुमराह ने पिछले मैच में चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने एक विकेट लिए थे।

No comments:

Post a Comment