Wednesday, December 26, 2018

पहले इंडियन आइडल अभिजीत सावंत का दावा- आज भी लोग याद करते हैं पहला सीज़न

हरियाणा के सलमान अली इंडियन आइडल के दसवें सीज़न के विजेता बन गए हैं. सोनी टीवी पर ये शो साल 2004 में शुरू हुआ था और अभिजीत सावंत इसके पहले सीज़न के विजेता बने थे.

बीते 14 साल में रिएलिटी शो कितने बदल गए? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए बीबीसी मराठी ने अभिजीत सावंत से बात की. उन्होंने अपने 13 साल के सफ़र और इस दौरान आए बदलाव पर खुलकर बात की.

अभिजीत कहते हैं, "पिछले दशक में सोशल मीडिया का उभार सबसे बड़े बदलाव के रूप में जाना जाता है. सोशल मीडिया की मदद से दर्शक आप तक और आप दर्शकों तक आसानी से पहुंच सकते हैं. लेकिन ये भी सच है कि रिएलिटी शो की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ी है, जिस कारण लोग अब एक कार्यक्रम पर कम ध्यान देते हैं."

अभिजीत का गाया गाना 'मोहब्बतें लुटाउंगा' एक दौर में बहुत ही हिट था.

रूसः नौकरी दिलाने वाला रिएलिटी शो
वो अपनी जीत के वक़्त को याद करते हुए कहते हैं, "2005 में इंडियन आइडल जीतना मेरे लिए बहुत ही अविश्वसनीय पल था. उसके बाद का दौर एक नई दुनिया में प्रवेश करने जैसा था. देश के लोगों की भावनाएं आज भी पहले सीज़न के साथ ज़्यादा जुड़ी हुई हैं."

वो आगे कहते हैं,"आज भी कई लोग पहचान लेते हैं. एक फिल्म के लिए गया था जहां एक व्यक्ति ने पहचान लिया और जोर से चिल्लाया अभिजीत सावंत. मेरे लिए ये बहुत ही अच्छा अनुभव था."

अभिजीत बताते है कि ऐसा माना जाता है कि बच्चों के रिएलिटी शो में कई दिक्कतें आती हैं लेकिन आज उन्हें देख कर ऐसा लगता नहीं है.

वो कहते हैं, "लोगों को लगता है कि छोटे बच्चे गाना गाएं तो उनको दिक्कत हो सकती है, लेकिन जब मैं आज उनके गाने सुनता हूं तो इसके विपरीत ही महसूस करता हूं. 20-22 साल की उम्र में गाने को लेकर जो समझ मुझ में थी वही समझ और गायकी आज 15-16 साल की उम्र के बच्चों में दिखाई देती है.''

रिएलिटी शो में ग़लत विजेता की घोषणा
'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे बनीं 'बिग बॉस' विनर
वे कहते हैं कि प्रतिस्पर्धा में शामिल होने से पहले बच्चों की काउंसलिंग होनी चाहिए क्योंकि जो बच्चे पीछे रह जाते हैं उन्हें निराश नहीं होना चाहिए. उन्हें ये मानना चाहिए कि ये टूर्नामेंट था और अब वे विश्वकप की तैयारी कर रहे हैं.

"कोई भी मुक़ाबला पहले नंबर पर आने के लिए नहीं होता बल्कि आपकी तैयारी कितनी है ये जानने का मौका होता है."

अभिजीत कहते हैं कि इससे आप अपनी अगली पारी की तैयारी बेहतर कर सकते हैं. कोई भी प्रतियोगिता आपके करियर का अंत नहीं होती और ये सब प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले बताया जाना चाहिए.

Wednesday, December 12, 2018

सलमान खान की इन खूबियों के मुरीद हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगे. इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. मंगलवार को ITA (इंडियन टेलीविजन अकेडमी) अवॉर्ड्स के दौरान मीडिया से बातचीत के वक्त सुनील ने सलमान खान की तारीफ की. उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सलमान जैसा अनुशासित कलाकार नहीं देखा.

'भारत' में पहली बार सलमान के साथ काम कर रहे सुनील ग्रोवर ने कहा, "मैंने उनके (सलमान) जैसा अनुशासित व्यक्ति और कलाकार नहीं देखा. वह एक समय में बहुत काम कर लेते हैं. वह अपनी मौजूदा फिल्म की शूटिंग करते हैं, तो साथ में फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुन रहे होते हैं."

सुनील ने कहा, "वह बहुत ही बिजी कलाकार हैं. वे टेलीविजन, ट्रैवलिंग करते हैं और अपनी चैरिटेबल संस्था 'बीइंग ह्यूमन' का भी काम देखते हैं. इसके अलावा वह रोजाना दो घंटे जिम में बिताते हैं. कुछ दिन पहले मैंने देखा कि एक्सरसाइज करते हुए उनकी रिब्स फ्रैक्चर हो गई लेकिन तीसरे दिन वह दोबारा कसरत करते दिखाई दिए. मैं उन्हें एक्सरसाइज करते देखता हूं तो मुझे लगता है कि वह किसी और ही मिट्टी के बने हैं."

बता दें, फिल्म 'भारत' 2019 की ईद पर रिलीज होगी. इसमें सलमान खान, कटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही और दिशा पटानी हैं. ये कोरियन फिल्म ''ओड टू माई फादर'' का हिंदी रीमेक है.

गाने का नाम हुस्न परचम है. ये एक आइटम सॉन्ग है. आमिर खान की ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान के बाद एक बार फिर से दर्शकों को कटरीना कैफ का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है. अलग-अलग कॉस्ट्यूम में फिल्माए गाने में कटरीना को ग्लैमरस लुक में देखना प्रशंसकों को पसंद आएगा.
बता दें कि में शाहरुख, बउआ सिंह के रूप में एक बौने शख्स का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने ट्विटर पर फिल्म के इस नए गाने को शेयर किया है.

शाहरुख खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''दीवानों की ये भीड़ अब ना होगी कम, आ गई है बबिता कुमारी, लहराने हुस्न परचम. साल का सबसे सिजलिंग गाना आ चुका है. गाने को भूमी त्रिवेदी और राजा कुमारी ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है.''

बता दें कि शाहरुख ने गाने की रिलीज से पहले हुस्न परचम का मतलब समझाने की कोशिश की थी. उन्होंने ट्विटर पर कटरीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ''किसी ने मुझसे पूछा कि हुस्न परचम का मतलब क्या होता है. ठोस शब्दों में इसका मतलब होता है किसी के हुस्न के बारे में बताना, जबकी सरल अंदाज में इसका मतलब होता है कटरीना की ये फोटो.''